Categories

Smart News Share

Select Site Layout & Design

Recognized User ID: USR-6288CD • Auto-Saved
Applied

Broadcast Studio

Horizontal Media Cards & Right Sidebar

Applied

Royal Gazette

Classic Newspaper Print Grid & Left Sidebar

Applied

CyberGlass Magazine

Full-Bleed Overlay Cards & Floating Bar

Applied

Swiss Zig-Zag

100% Wide Alternating Editorial Stream

Applied

Metro Bento Portal

Giant Hero Spotlight + Asymmetric Tiles

Logo

Mathura Hulchul News

BREAKING
लखनऊ

सरसों तेल 200 के पार, दाल-आटा के रेट भी चढ़े, महंगाई ने बिगाड़ा घर का बजट

24 Nov 2026, 08:32 AM (IST)
बाजार में सरसों तेल 200 रुपए के पार कर गया है। दाल-आटा, चावल समेत सभी जरूरी चीजों के दाम भी बढ़ गए हैं। 15 दिन के अंदर ही दामों में तेजी के कारण मध्यम वर्गीय परिवारों के घर का बजट बुरी तरह बिगड़ गया है।
लखनऊ, शादी-ब्याह के सीजन के बीच महंगाई ने एक बार फिर आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। पिछले महज 15 दिनों के भीतर दाल, चावल, आटा और सरसों समेत अन्य तेलों के खुदरा दामों में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है। सरसों तेल दो सौ रुपए पार कर गया है। लखनऊ से वाराणसी, गोरखपुर से कानपुर तक हर जिले के बाजारों का एक जैसा हाल है। खाने पीने की जरूरी चीजों के महंगी होने से मध्यम वर्गीय परिवारों के सामने संकट खड़ा हो गया है।
बाजार में सबसे ज्यादा उछाल सरसों के तेल और दालों की कीमतों में देखा गया है। सरसों का तेल जो पहले 170 से 195 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था, वह अब बढ़कर 190 से 220 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है। रिफाइंड तेल के दाम भी 145-155 रुपये से बढ़कर 155-165 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। निशातगंज के तेल कारोबारी संतोष कुमार ने बताया कि मंडी में सरसों के भाव 9200 से 9500 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं।
नई सरसों की फसल आने में अभी तीन माह
मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए सरसों के भाव जल्द ही 10 हजार रुपए प्रति क्विंटल का आंकड़ा पार कर सकते हैं। सरसों की कीमतों में आई इस अप्रत्याशित तेजी के पीछे सबसे बड़ी वजह बाजार में उपलब्ध स्टॉक की कमी है। नई सरसों की फसल आने में अभी करीब तीन महीने का समय बाकी है। लखनऊ दाल एंड राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि थोक बाजार में अरहर दाल (सूरजमुखी) 114 रुपये, अरहर (पुखराज) 143 रुपये, अरहर (डायमंड) 107 रुपये और माधुरी 97 रुपये प्रति किलो के भाव पर है।
दाल, चावल और तेल के दाम बढ़ने के कारण
-शादी-ब्याह के सीजन में थोक मांग बढ़ना

-बेमौसम बारिश और प्रतिकूल मौसम के कारण दलहन व तिलहन की फसल प्रभावित होना
अंतरराष्ट्रीय बाजार में खाद्य तेलों (पाम और सूरजमुखी) के दाम बढ़ना और आयात शुल्क में बदलाव का असर

-डीजल और माल ढुलाई के भाड़े में बढ़ोतरी के कारण दूसरे राज्यों से माल मंगाना महंगा होना

बेमौसम बारिश और फसल उत्पादन में गिरावट भी कारण
थोक बाजार में बढ़ा दाम का सीधा असर फुटकर बाजार पर पड़ा है, जहां विभिन्न ब्रांडों की अरहर दाल 145-160 रुपये से बढ़कर 150-165 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। उड़द दाल 130-145 रुपये से उछलकर 140-150 रुपये, मूंग दाल 110-115 रुपये से बढ़कर 120-125 रुपये और चना दाल 90-100 रुपये से बढ़कर 100-105 रुपये प्रति किलो बिक रही है।
इसके साथ ही रोजमर्रा के इस्तेमाल वाला आटा 34-38 रुपये से बढ़कर 35-42 रुपये प्रति किलो, बासमती चावल 105-115 रुपये और हरि पत्ती चावल 127-130 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गया है। पांडेयगंज गल्ला मंडी के अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि बेमौसम बारिश और फसल उत्पादन में आई गिरावट के कारण पीछे से ही माल महंगा आ रहा है। साथ ही माल ढुलाई की लागत बढ़ने, शादी-ब्याह के सीजन की मांग ने कीमतों को और हवा दी है।

खाद्य सामग्री 08 नवम्बर और अब रेट
अरहर दाल 145-160 और अब 150-165 रुपये किलो

देशी अरहर दाल 115 और अब 120 रुपये किलो

उड़द दाल 130-145 और अब 140-150 रुपये किलो

खड़ा चना 80-85 और अब 85-90 रुपये किलो

चना दाल 90-100 और अब 100-105 रुपये किलो

लाल मसूर 85-90 और अब 90-95 रुपये किलो

काली मसूर 85 और अब 90 रुपये किलो

मूंग दाल 110-115 और अब 120-125 रुपये किलो

चावल (हरि पत्ती) 122-125 और अब 127-130 रुपये किलो

चावल (बासमती) 100-110 और अब 105-115 रुपये किलो

राजमा 120-140 और अब 125-130 रुपये किलो

छोला 110-135 और अब 110-140 रुपये किलो

आटा 34-38 और अब 35-42 रुपये किलो

बेसन 95-115 और अब 100-115 रुपये

सरसों तेल 170-195 और अब 200-230 रुपये लीटर

रिफाइंड 145-155 और अब 155-165 रुपये लीटर

सूरजमुखी तेल 150-170 और अब 160-170 रुपये लीटर

मूंगफली तेल 190-200 और अब 200-210 रुपये लीटर

LATEST UPLOADS

Thumbnail

यमुना एक्सप्रेस वे ऑथोरिटी के पूर्व CEO को हाईकोर्ट से राहत, भ्रष्टाचार के मुकदमे की जांच रिपोर्ट रद्द

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (य...

READ FULL NEWS

जळगाव जिल्ह्यात दुष्काळाचे सावट; 15 तालुक्यांत पिके उद्ध्वस्त, सरसकट पंचनामे करून सरसकट मदतीची मागणी!

जळगाव, दि. 27 -यंदा पावसाने दडी मारल्याने जळगाव जिल्ह्यात गंभीर परिस्थ...

READ FULL NEWS