Categories

Smart News Share

Select Site Layout & Design

Recognized User ID: USR-6288CD • Auto-Saved
Applied

Broadcast Studio

Horizontal Media Cards & Right Sidebar

Applied

Royal Gazette

Classic Newspaper Print Grid & Left Sidebar

Applied

CyberGlass Magazine

Full-Bleed Overlay Cards & Floating Bar

Applied

Swiss Zig-Zag

100% Wide Alternating Editorial Stream

Applied

Metro Bento Portal

Giant Hero Spotlight + Asymmetric Tiles

Logo

Mathura Hulchul News

BREAKING
वाराणसी

काशी में आज देव दीपावलीः सवा 5 बजे से जलेंगे दीप, 6 से गंगा आरती, 8 से ड्रोन शो और साढ़े 8 बजे से

24 Nov 2026, 08:29 AM (IST)
देवो की दिवाली देव दीपावली पर आज काशी में मेगा शो की तैयारी है। 11 लाख दीपों से काशी के 108 घाटों को जगमगाया जाएगा। आसमान में ड्रोन शो के जरिए शिव-गंगा के प्रसंग दिखेंगे और थ्रीडी लेजर शो आकर्षित करेगा।
वाराणसी, मुख्य संवाददाता। देवताओं की दीपावली यानी देव दीपावली पर आज मंगलवार शाम काशी के गंगा घाटों से लेकर वरुणा और गोमती के तट तक आस्था और रोशनी का अद्भुत संगम दिखाई देगा। 108 घाटों पर 11 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। गंगा के अर्धचंद्राकार घाटों की जगमगाहट, मां गंगा की आरती और आसमान में सतरंगी आतिशबाजी के साक्षी बनने के लिए 10 से 15 लाख श्रद्धालुओं और पर्यटकों के पहुंचने का अनुमान है। इस बार उत्सव में आधुनिक तकनीक का नया आकर्षण भी जुड़ेगा। पहली बार 2100 स्वदेशी ड्रोन भगवान शिव के तांडव से लेकर गंगा अवतरण तक के पौराणिक प्रसंगों को आसमान में साकार करेंगे। इन कार्यक्रमों का टाइम टेबल भी जारी किया गया है।
अस्सी से राजघाट तक दीपों की अविरल शृंखला सजेगी। शाम 5:15 से 5:45 बजे तक घाटों और गंगा पार रेती पर दीपदान होगा। इसके बाद छह बजे से सात बजे के बीच 58 घाटों पर मां गंगा की आरती होगी। दशाश्वमेध घाट पर शहीदों को सलामी देकर उनकी स्मृति में दीप जलाए जाएंगे। चेतसिंह किला घाट पर 25-25 मिनट के तीन थ्रीडी प्रोजेक्शन और लेजर शो कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पहला शो 5.45 से 6.10, दूसरा 7.20 से 7.45, तीसरा 8.30 से 8.55 तक होगा। इसी बीच 8 बजे से 8.10 बजे तक ड्रोन शो होगा। यह शो सभी घाटों से दिखाई देगा। इसके बाद काशी विश्वनाथ मंदिर के गंगा द्वार के सामने रेती पर ग्रीन आतिशबाजी 8.30 से 8.40 तक होगी। आयोजन के मुख्य अतिथि प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह होंगे।
ड्रोन शो में भगवान शिव और गंगा अवतरण
ड्रोन शो में 15 विशेष फॉर्मेशन के जरिये भगवान शिव, महेश्वर सूत्र, शिव तांडव, गंगा अवतरण और काशी विश्वनाथ मंदिर की आकृतियां दिखाई देंगी। वहीं, विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार के सामने रात 8:30 बजे 10 मिनट का लेजर और ग्रीन एरियल फायर क्रैकर्स शो होगा। शिव भजनों की धुन पर 500 से 600 फीट की ऊंचाई तक आतिशबाजी के गोले आसमान को रोशन करेंगे। उत्सव के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। 4000 से अधिक पुलिसकर्मी, एटीएस, आईबी, पीएसी और क्यूआरटी की टीमें तैनात रहेंगी। गंगा में अस्थायी पुलिस थाना बनाया गया है। नावों के संचालन के लिए पांच किलोमीटर तक वाटर बैरिकेडिंग की गई है। देवदीपावली का असर कारोबार पर भी दिख रहा है। होटल, क्रूज, नाव, परिवहन, खानपान और हस्तशिल्प समेत विभिन्न क्षेत्रों में 400 से 500 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है।
हवाई जहाज की तर्ज पर क्रूज में फ्लैक्सी किराया
क्रूज की बुकिंग हवाई जहाज की तरह फ्लैक्सी रेट पर हुई। सामान्य दिनों में 750 रुपये प्रति व्यक्ति की यात्रा देवदीपावली पर 20 हजार रुपये तक पहुंच गई। वर्तमान में चल रहे 6 क्रूज में सभी सीटें फुल हो गई हैं। वहीं क्रूज में एक रात विश्राम के लिए डिलक्स रूम में 40 हजार औऱ प्रेसिडेंसियल रूम 80 हजार बिना जीएसटी के बुकिंग हुई है। क्रूज संचालक विवेक मालवीय ने बताया कि 5 घंटे के लिए बुकिंग की जाती है और डिनर साथ में दिया जाएगा।

500 करोड़ के कारोबार की उम्मीद
देवदीपावली पर टूरिस्टों ने बनारस में कम से कम तीन दिन का टूर प्लान किया है। इस दौरान होटल, ट्रांसपोर्ट, नाविक, क्रूज, साड़ी, रेस्टोरेंट, पीतल के बर्तन, हैंडीक्राफ्ट के उत्पाद आदि प्रमुख कारोबार में 400 से 500 करोड़ रुपये होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके साथ, ऑटो, साइकिल रिक्शा आदि छोटे-छोटे स्टेक होल्डर की आर्थिकी बदल गई है। छोटे-छोटे नाविक देवदीपावली का वर्ष भर इंतजार करते हैं। छोटी नाव 5 से 8 हजार रुपये में बुक है।
ढाई लाख तक में हुई कमरों की बुकिंग
गंगा और काशी विश्वनाथ मंदिर के आसपास के इलाकों में थ्री स्टार से नीचे और होम स्टे में 3 हजार का कमरा 5 से 6 हजार रुपये में बुक हुए हैं। वहां 'नो रूम' का बोर्ड लग गया है। पिछली बार की तुलना में 4 स्टार और 5 स्टार होटलों में कमरों के दाम तीन गुना बढ़ोतरी हुई। सामान्य दिनों में 12 से 18 हजार रुपये में मिलने वाला रूम 50 से 60 हजार रुपये में बुक हुआ। नदेसर पैलेस और बृजरमा पैलेस में कमरों की बुकिंग दो से ढाई लाख रुपये में हुई। जबकि सामान्य दिनों में यहां 40 से 70 हजार रुपये में कमरे उपलब्ध होते हैं। किराया अधिक होने बड़े होटलों में रूम अब भी उपलब्ध हैं।

इन घाटों पर आरती होगी
इस वर्ष 58 घाटों पर गंगा आरती होगी। इनमें रविदास घाट, न्यू अस्सी, अस्सी, तुलसी, जैन, निषादराज, हनुमान, शिवाला, केदार घाट, चौकी, क्षेमेश्वर, राजा, चौसट्ठी, अहिल्याबाई, दशाश्वमेध, मीर घाट, ललिता, सिंधिया, रामघाट, पंचगंगा, गायघाट, सक्का घाट, राजघाट और नमो घाट प्रमुख हैं।

LATEST UPLOADS

Thumbnail

यमुना एक्सप्रेस वे ऑथोरिटी के पूर्व CEO को हाईकोर्ट से राहत, भ्रष्टाचार के मुकदमे की जांच रिपोर्ट रद्द

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (य...

READ FULL NEWS

जळगाव जिल्ह्यात दुष्काळाचे सावट; 15 तालुक्यांत पिके उद्ध्वस्त, सरसकट पंचनामे करून सरसकट मदतीची मागणी!

जळगाव, दि. 27 -यंदा पावसाने दडी मारल्याने जळगाव जिल्ह्यात गंभीर परिस्थ...

READ FULL NEWS