Categories

Smart News Share

Select Site Layout & Design

Recognized User ID: USR-6288CD • Auto-Saved
Applied

Broadcast Studio

Horizontal Media Cards & Right Sidebar

Applied

Royal Gazette

Classic Newspaper Print Grid & Left Sidebar

Applied

CyberGlass Magazine

Full-Bleed Overlay Cards & Floating Bar

Applied

Swiss Zig-Zag

100% Wide Alternating Editorial Stream

Applied

Metro Bento Portal

Giant Hero Spotlight + Asymmetric Tiles

Logo

Mathura Hulchul News

BREAKING
मुज़फ़्फ़रनगर

नाम से नहीं, कर्म और आचरण से बनती है पहचान, मोहन भागवत ने युवाओं को दिया संदेश

24 Nov 2026, 08:25 AM (IST)
मोहन भागवत ने शुकतीर्थ में अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान सनातन संस्कृति, अध्यात्म और जीवन मूल्यों पर विस्तार से विचार रखे। उन्होंने युवा पीढ़ी को संदेश दिया कि केवल नाम रख लेने से कोई उसके अनुरूप नहीं बन जाता, बल्कि अपने कर्म और आचरण से उस
मुजफ्फरनगर। डॉ. मोहन भागवत ने सनातन संस्कृति, अध्यात्म, दर्शन और तीर्थ स्थलों की महत्ता का विस्तार से वर्णन करते हुए समाज के साथ युवा पीढ़ी को संदेश देने का काम किया। उन्होंने रामायण और मराठी भाषा में चौपाइयों के माध्यम से नाम और व्यक्ति के वास्तविक गुणों के बीच अंतर भी समझाया। उन्होंने कहा कि केवल नाम रख लेने से कोई उसके अनुरूप नहीं हो जाता। यदि किसी का नाम भागवत या मोहन है तो उसे अपने आचरण और कर्म से उस नाम की गरिमा के अनुरूप बनने का प्रयास करना चाहिए। नाम के अनुरूप जीवन जीने की पात्रता विकसित करना ही महत्वपूर्ण है।
आरएसएस प्रमुख ने कहा कि तीर्थों का महत्व केवल उनके ऐतिहासिक और धार्मिक स्वरूप तक सीमित नहीं है। संतों की वर्षों की साधना, तपस्या और आध्यात्मिक गतिविधियों से वहां विशेष वातावरण बनता है। ऐसे स्थान पर आने से व्यक्ति के चित्त की शुद्धि होती है और उसके भीतर सत्य, करुणा, प्रेम तथा सेवा का भाव जागृत होता है। संघ प्रमुख ने कहा कि भारत की आध्यात्मिक परंपरा को पीढ़ी दर पीढ़ी जीवित रखने में तीर्थों और संत-महात्माओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। शुकतीर्थ जैसे स्थानों पर संतों की तपस्या, साधना और सत्संग से विशेष आध्यात्मिक वातावरण निर्मित होता है। तपस्या से मन और चित्त शुद्ध होता है। जब व्यक्ति का चित्त शुद्ध होता है तो उसके आचरण, विचार और व्यवहार में सत्य, करुणा, प्रेम और परोपकार के भाव प्रकट होते हैं।
भारत की परंपरा में जुड़े हैं धर्म, मोक्ष और लोक कल्याण
संघ प्रमुख ने कहा कि भारत की परंपरा में धर्म, मोक्ष और लोककल्याण एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। भगवान को अपने भीतर अनुभव करना और संपूर्ण विश्व में उनके स्वरूप को पहचानकर उसकी सेवा करना ही जीवन का वास्तविक उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि महर्षि वेदव्यास ने वेदों का विभाजन किया, पुराणों की रचना की और महाभारत जैसा महान ग्रंथ दिया, लेकिन इसके बाद भी उन्हें आत्मिक शांति की अनुभूति नहीं हुई। अंततः श्रीमद्भागवत के माध्यम से भक्ति और भगवान के प्रेम का संदेश दिया।
आश्रम में स्मृति गैलरी का अवलोकन किया
रविवार शाम कड़ी सुरक्षा के बीच पौराणिक तीर्थनगरी शुकतीर्थ स्थित श्री शुकदेव आश्रम पहुंचे संघ प्रमुख का आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज एवं ट्रस्ट पदाधिकारियों ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। डॉ. मोहन भागवत ने आश्रम परिसर स्थित स्मृति गैलरी का अवलोकन किया। साधु-संतों ने संघ प्रमुख को पवित्र रुद्राक्ष की माला एवं गोमूर्ति भेंट कर सम्मानित किया।
विरेचन ने शरीर को माना सब कुछ
डॉ. भागवत ने इंद्र और विरोचन का प्रसंग सुनाकर समझाया कि एक ही ज्ञान को ग्रहण करने के बाद भी व्यक्ति की दृष्टि अलग-अलग हो सकती है। विरोचन ने शरीर को ही आत्मा मान लिया और भौतिक सुख को जीवन का लक्ष्य बना लिया, जबकि इंद्र ने आत्मज्ञान की खोज जारी रखी। उन्होंने इस प्रसंग के जरिए समझाया कि जीवन केवल अपने सुख और स्वार्थ के लिए नहीं, बल्कि सबके कल्याण के लिए होना चाहिए।

LATEST UPLOADS

Thumbnail

यमुना एक्सप्रेस वे ऑथोरिटी के पूर्व CEO को हाईकोर्ट से राहत, भ्रष्टाचार के मुकदमे की जांच रिपोर्ट रद्द

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (य...

READ FULL NEWS

जळगाव जिल्ह्यात दुष्काळाचे सावट; 15 तालुक्यांत पिके उद्ध्वस्त, सरसकट पंचनामे करून सरसकट मदतीची मागणी!

जळगाव, दि. 27 -यंदा पावसाने दडी मारल्याने जळगाव जिल्ह्यात गंभीर परिस्थ...

READ FULL NEWS