Categories

Smart News Share

Select Site Layout & Design

Recognized User ID: USR-6288CD • Auto-Saved
Applied

Broadcast Studio

Horizontal Media Cards & Right Sidebar

Applied

Royal Gazette

Classic Newspaper Print Grid & Left Sidebar

Applied

CyberGlass Magazine

Full-Bleed Overlay Cards & Floating Bar

Applied

Swiss Zig-Zag

100% Wide Alternating Editorial Stream

Applied

Metro Bento Portal

Giant Hero Spotlight + Asymmetric Tiles

Logo

Mathura Hulchul News

BREAKING
प्रयागराज

पांच साल की नौकरी में 35 लाख कमाए, 46 लाख खर्च कर दिए; आय से अधिक संपत्ति में दारोगा पर

24 Nov 2026, 08:22 AM (IST)
प्रयागराज में एक दारोगा पांच साल की नौकरी के दौरान करीब 35 लाख कमा डाले और 46 लाख से ज्यादा की संपत्ति बना डाली। कमाई और खर्च के इस बड़े अंतर ने एंटी करप्शन के शिकंजे में फंसा दिया है।
यूपी के प्रयागराज से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां महज पांच-साढ़े पांच साल की नौकरी में वेतन और अन्य वैध स्रोतों से करीब 35 लाख रुपये कमाने वाले एक दारोगा ने 46 लाख रुपये से ज्यादा की संपत्ति बना डाली और खर्च कर दिए। कमाई और खर्च के इस बड़े अंतर ने उन्हें भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) के शिकंजे में फंसा दिया है।
प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित शृंग्वेरपुर रिपोर्टिंग पुलिस चौकी प्रभारी रहे उप निरीक्षक (दारोगा) आशीष कुमार राय के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। प्रारंभिक जांच में वैध आय से 30.92 प्रतिशत अधिक धनराशि खर्च करने की पुष्टि हुई है। मूल रूप से गाजीपुर के जमानियां थाना क्षेत्र स्थित ग्राम सैदाबाद निवासी आशीष कुमार राय वर्तमान में कासगंज कोतवाली में तैनात हैं। शृंग्वेरपुर चौकी पर तैनाती के दौरान उनकी कार्यशैली और संपत्तियों को लेकर हुई शिकायत का संज्ञान लेते हुए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के अनुमोदन पर 14 अगस्त 2024 में जांच शुरू हुई थी। एंटी करप्शन प्रयागराज मंडल के निरीक्षक रवीन्द्र सिंह की तफ्तीश में दारोगा के वित्तीय लेनदेन का चौंकाने वाला चिट्ठा खुला।
जांच एजेंसी ने एक जनवरी 2018 से 30 जून 2023 तक की अवधि का आकलन किया। इस दौरान दारोगा ने वेतन, बोनस, एरियर और बैंक ब्याज समेत सभी ज्ञात वैध स्रोतों से कुल 35,39,849 रुपये अर्जित किए। इसके विपरीत, इसी अवधि में उन्होंने चल-अचल संपत्ति खरीदने, बीमा पॉलिसियों, म्यूचुअल फंड, बैंक जमा और पारिवारिक भरण-पोषण पर कुल 46,34,418 रुपये खर्च किए। इस तरह दारोगा ने अपनी वैध आय के सापेक्ष 10,94,569 रुपये अतिरिक्त खर्च किए, जिसका वह जांच के दौरान हिसाब और संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर निरीक्षक रविन्द्र सिंह की तहरीर पर प्रयागराज एंटी करप्शन थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

बीमा और म्यूचुअल फंड में खपाई अतिरिक्त रकम
जांच में यह चौंकाने वाला ट्रेंड सामने आया है कि अतिरिक्त कमाई को सीधे नकदी के रूप में रखने के बजाय निवेश के जरिए खपाया गया। दरोगा ने अचल संपत्ति खरीदने के साथ-साथ एलआईसी, एसबीआई लाइफ की पॉलिसियों और म्यूचुअल फंड में निवेश किया, जिसकी बारीकी से जांच हुई।

तीन साल लंबी तफ्तीश के बाद कसा शिकंजा
30 अक्टूबर 2023: एसपी (लोकशिकायत) लखनऊ ने दारोगा की संपत्ति की जांच के लिए पत्र भेजा।
14 अगस्त 2024: डीजीपी के अनुमोदन के बाद मुख्यालय से खुली जांच के आदेश जारी हुए।

6 नवंबर 2026: सवा दो साल चली जांच में हिसाब न दे पाने पर प्रयागराज एंटी करप्शन थाने में एफआईआर दर्ज।

LATEST UPLOADS

Thumbnail

यमुना एक्सप्रेस वे ऑथोरिटी के पूर्व CEO को हाईकोर्ट से राहत, भ्रष्टाचार के मुकदमे की जांच रिपोर्ट रद्द

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (य...

READ FULL NEWS

जळगाव जिल्ह्यात दुष्काळाचे सावट; 15 तालुक्यांत पिके उद्ध्वस्त, सरसकट पंचनामे करून सरसकट मदतीची मागणी!

जळगाव, दि. 27 -यंदा पावसाने दडी मारल्याने जळगाव जिल्ह्यात गंभीर परिस्थ...

READ FULL NEWS